
Premanand Maharaj Stopped Ratri Darshan Padyatra: वृंदावन के महाराज प्रेमानंद महाराज जी अपने ज्ञान से लोगों का मार्गदर्शन करते आए हैं। तमाम सितारे भी प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए वृंदावन जाते हैं। प्रेमानंद महाराज अपने आश्रम में बैठ लोगों के सवालों का जवाब भी देते हैं साथ ही में रात को 2 बजे पदयात्रा भी निकालते हैं। उनकी एक झलक देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो जाती है।
प्रेमानंद महाराज के रात्रि दर्शन का लोगों ने किया विरोध
प्रेमानंद महाराज के आगमन का लोग स्वागत भी जोरों शोरों से करते हैं। कोई रंगोली बनाते है तो कोई ढोल बजाकर प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा को और भी आनंदित बना देता है, लेकिन बीते कुछ दिनों से प्रेमानंद महाराज की रात्रि यात्रा का लोकल निवासी विरोध कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि रात के 2 बजे निकालने से उन्हें परेशानी हो रही है। लोग ढोल नगाड़े बजाकर उनका स्वागत करते हैं और रात में आतिशबाजी छुड़ाई जाती है। जो ठीक नहीं है।
अनिश्चितकाल के लिए स्थगित की पदयात्रा
जैसे ही इस विरोध की खबर प्रेमानंद महाराज को मिली उन्हें अपनी रात्रि दर्शन की पदयात्रा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है। बता दें कि प्रेमानंद महाराज रात के 2 बजे श्री कृष्ण शरणम् आश्रम से रमणरेती के श्री राधा केलिकुंज तक परिक्रमा करते थे जो आज से बंद कर दी गई है। हालांकि यह फैसला विरोध के बाद ही लिया गया है, लेकिन इसके पीछे का कारण प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य ठीक ना होने का बताया जा रहा है।
महाराज की एक झलक देखने के लिए दूर-दूर से आते थे लोग
आपको बता दें कि प्रेमानंद महाराज के रात्रि दर्शन के लिए लोग दूर दूर से उनके पास आते थे जिससे कि वह प्रेमानंद महाराज की एक झलक देख सकें, लेकिन अब से भक्ति को प्रेमानंद महाराज के रात्रि दर्शन नहीं मिल पाएंगे।